बाराबंकी, 26 मार्च 2026।
भारतीय सनातनी परंपराएं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं और इनसे कोई भी छोटा या बड़ा नहीं माना जाता, सभी भारत माता के पुत्र समान हैं और हिंदू हैं।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सामाजिक समरसता प्रमुख देव जी भाई रावत ने कहा कि संगठन हिंदू एकता के लिए लगातार कार्य कर रहा है और इसके प्रयासों में समाज में जागरूकता और सफलता दोनों मिल रही हैं। उन्होंने लोगों से एकता बनाए रखने और समाज में सद्भाव फैलाने का आह्वान किया।
देव जी भाई रावत एवं अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने गुरुवार को प्रातः उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अर्चक आदित्य नाथ तिवारी ने विधिपूर्वक वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला और प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा के साथ-साथ जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनीष कनौजिया भी उपस्थित रहे।











