सिंगापुर, 02 मई।
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने अमेरिका दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ गुस्से में नजर आए। यह घटना कैलगरी में उनके ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान हुई, जब कुछ खालिस्तानी समर्थक स्टेज के पास पोस्टर लेकर खड़े थे। दिलजीत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जिसे आना है, वह मैदान में आ जाए, मैं उसे उठाकर बाहर फेंकूंगा।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया है?
दिलजीत का यह गुस्सा उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा गुस्सा नहीं दिखाया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर दिलजीत की कड़ी प्रतिक्रिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।












