Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
03 Nov, 2026

दुबई भागने की तैयारी में था साइबर ठगी का आरोपित, कोलकाता हवाई अड्डे से शेख साबिर गिरफ्तार

कर्नाटक में कई साइबर ठगी के मामलों में वांछित शेख साबिर को दुबई भागने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है, अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कर्नाटक ले जाकर पूछताछ करेगी।

कोलकाता, 03 नवंबर।

कर्नाटक में कई साइबर ठगी के मामलों में वांछित शेख साबिर को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार तड़के वह दुबई जाने की तैयारी में था, तभी आव्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ पहले से लुकआउट नोटिस जारी था।

जानकारी के अनुसार, शेख साबिर दुबई जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचा था। दस्तावेजों की जांच के दौरान आव्रजन अधिकारियों को उसके खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस का पता चला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर हवाई अड्डा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इसकी जानकारी कर्नाटक पुलिस को दे दी है।

शेख साबिर पर कर्नाटक में सक्रिय एक बड़े साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। जांच में उसके डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे आर्थिक धोखाधड़ी करने के मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है। इन शिकायतों के आधार पर बेंगलुरु सिटी साइबर अपराध थाने में कई प्रकरण दर्ज किए गए थे।

कर्नाटक पुलिस और अपराध जांच विभाग लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे। उसका पता नहीं चलने पर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। अब कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद उसे कर्नाटक ले जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अदालत से आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर कर्नाटक ले जाने की अनुमति मांग रही है। वहां पहुंचने के बाद उससे साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में पूछताछ की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़