Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
04 Nov, 2026

उत्तरकाशी केदारताल ट्रेक पर तीन और शव मिले, लापता सदस्यों की तलाश जारी

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और सहयोगी कर्मचारियों की तलाश के दौरान तीन और शव बरामद हुए हैं, वहीं शेष लोगों की खोज जारी है।

उत्तरकाशी, 04 नवंबर।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और उनके साथ गए सहयोगी कर्मचारियों की खोज के लिए बुधवार को भी बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन और शव बरामद हुए हैं। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों शवों को हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड लाया गया। बचाव दल अब भी बाकी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सहयोगी कर्मचारियों का 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल को तय समय पर लौटना था, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता बंद हो गया। इसके चलते सदस्य समय पर वापस नहीं आ सके। लंबे समय तक संपर्क नहीं होने और दल के नहीं लौटने पर प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, वन विभाग और संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें भी इसमें सहयोग कर रही हैं। सभी एजेंसियां समन्वय के साथ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लापता सदस्यों को खोजने में जुटी हैं।

क्षेत्र में खराब मौसम, भारी बर्फबारी, ग्लेशियर और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। दुर्गम रास्तों और कम दृश्यता के बीच टीमों को सावधानी से आगे बढ़ना पड़ रहा है। इन कठिनाइयों के बावजूद अभियान लगातार जारी है।

बुधवार को मिले तीनों शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। प्रशासन और बचाव दल का ध्यान अब शेष लापता सदस्यों का पता लगाने पर है। क्षेत्र में लगातार तलाशी की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़