Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
03 Nov, 2026

केदारताल हिमस्खलन में दो लापता लोगों के शव मिले, छह की तलाश जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में लापता आठ लोगों में से दो के शव एसडीआरएफ और निम की संयुक्त टीम ने बरामद किए हैं, शेष छह लोगों की तलाश बुधवार को फिर शुरू होगी।

उत्तरकाशी, 03 नवंबर।

 उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों में से दो के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की संयुक्त बचाव टीम ने बर्फ में दबे एक महिला और एक पुरुष के शव निकाले हैं। दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शेष छह लोगों की तलाश जारी है।

रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को संभावित स्थानों पर खोज अभियान शुरू किया था। इस दौरान बर्फ के नीचे दो शव दिखाई दिए। काफी प्रयासों के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। टीम ने दोपहर करीब तीन बजे तक तलाशी अभियान चलाया और इसके बाद बेस कैंप लौट गई। बुधवार को फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा।

रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने और आवश्यकता पड़ने पर हवाई सहायता पहुंचाने के लिए घटनास्थल के नजदीक करीब 4,005 मीटर की ऊंचाई पर एक वैकल्पिक हेलीपैड भी तैयार किया गया है।

लापता लोगों में सात ट्रैकर और एक गाइड शामिल

हिमस्खलन के बाद लापता हुए लोगों में पश्चिम बंगाल के तपस बाउरी, रतन घोष, मनोज खोवास, रिंटू मॉडल और उदय घोष शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी लापता हैं। आठवें व्यक्ति सिद्धार्थ राणा उत्तरकाशी के निवासी बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को सात ट्रैकर और पांच सहायक कर्मचारियों सहित कुल 12 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चपेट में आने से आठ लोग लापता हो गए थे।

दल के चार सदस्यों, जिनमें तीन पोर्टर और एक रसोइया शामिल थे, को सुरक्षित बचा लिया गया था। अब तक दो शव मिलने के बाद बचाव दल शेष छह लोगों की तलाश में जुटा है।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़