Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
तमिलनाडु
03 Nov, 2026

तमिलनाडु में 26 हजार महिला समूहों को 3,000 करोड़ की ऋण सहायता, मुख्यमंत्री विजय ने बांटे स्वीकृति पत्र

तमिलनाडु के ईरोड जिले के पेरुंदुरई में मुख्यमंत्री विजय ने 26 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की उद्यमियों को 3,000 करोड़ रुपये की बैंक ऋण सहायता के स्वीकृति पत्र वितरित किए, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार और कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी।

ईरोड, 03 नवंबर।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंगलवार को ईरोड जिले के पेरुंदुरई में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में 26 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमियों को 3,000 करोड़ रुपये की बैंक ऋण सहायता के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है।

तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विजय लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले 16 अक्टूबर को उन्होंने कोयंबटूर में पेरियार अरिवुलगम का उद्घाटन किया था। दो नवंबर को पुदुकोट्टई में 23.25 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बस स्टैंड का लोकार्पण और निरीक्षण किया था।

पेरुंदुरई-कांजीकोविल रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण महल में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया। योजना के तहत प्रत्येक समूह को औसतन करीब 11.5 लाख रुपये की सहायता मिलने का अनुमान है। इस राशि से महिलाएं नए छोटे और मध्यम कारोबार शुरू कर सकेंगी तथा पहले से संचालित व्यवसायों का विस्तार कर पाएंगी।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने महिला समूहों की ओर से लगाई गई उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सामानों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कुछ उत्पाद खरीदकर महिलाओं का उत्साह भी बढ़ाया।

प्रदर्शनी में अपनी तस्वीर वाली हथकरघा की बेडशीट देखकर मुख्यमंत्री विजय विशेष रूप से रुके और उसे खरीद लिया। वहां मौजूद महिलाओं ने उनसे बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। ऋण सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने हाथों से दिल का इशारा भी किया, जिससे उनमें खुशी देखने को मिली। कई महिलाओं ने उनसे हस्ताक्षर भी लिए।

समारोह में मुख्यमंत्री को एमजीआर द्वारा राजदंड दिए जाने की आकृति वाला स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में मंत्री एन. आनंद, सेंगोट्टैयन, अरुणराज और विजय बालाजी सहित कई जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री विजय ने विजयमंगलम सिपकॉट क्षेत्र से रोड शो किया। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और टीवीके कार्यकर्ता एकत्र हुए। लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें लेने तथा अभिवादन करने के लिए उत्सुक नजर आए।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़