टॉप न्यूज़
09 Mar, 2026

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

श्योपुर, 09 मार्च।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को पांच शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे 'प्रोजेक्ट चीता' और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कूनो में आने के बाद ज्वाला ने पार्क के वातावरण को पूरी तरह अपनाया है और वह अब कूनो की सबसे सफल मादा चीताओं में शुमार हो गई है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी ट्वीट कर कहा कि यह गर्व का क्षण है कि नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीसरी बार मां बनकर पांच शावकों को जन्म दिया। इससे भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या 33 हो गई है। यह दसवां सफल शावक समूह (लिटर) है और भारतीय चीता संरक्षण यात्रा में अहम उपलब्धि है।

ज्वाला मूल रूप से नामीबिया से लाई गई थी और सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कूनो में छोड़े गए आठ नामीबियाई चीतों में शामिल थी। पहले उसका नाम सियाया था, जिसे बाद में ज्वाला नाम दिया गया। कूनो आने के बाद ज्वाला ने शानदार ढंग से खुद को ढाला और अब वह पार्क की सबसे सफल मादा चीताओं में मानी जाती है।

ज्वाला ने पहली बार मार्च 2023 में चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से केवल एक शावक जीवित बचा। जनवरी 2024 में दूसरी बार उसने तीन शावकों को जन्म दिया। अब तीसरी बार पांच शावकों के जन्म से कूनो में चीतों की आबादी बढ़ाने में उसकी बड़ी भूमिका रही।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ज्वाला और उसके पांच नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों की टीम सीसीटीवी और मैदानी निगरानी के जरिए शावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। इस बार ज्वाला की मेटिंग कूनो के खुले जंगल में प्राकृतिक रूप से हुई, जो यह दर्शाता है कि चीते पूरी तरह से कूनो के वातावरण में अनुकूल हो चुके हैं।

ज्वाला के शावकों से जुड़ा एक खास किस्सा यह है कि 2023 में जन्मे शावकों में एक बेहद कमजोर था, लेकिन वन विभाग की देखरेख में वह जीवित बच गया और अब कूनो की पहचान बन चुका है। लगातार सफल प्रजनन प्रोजेक्ट के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

मादा चीता ज्वाला के पांच शावकों के जन्म के बाद भारत में चीतों की संख्या अब 53 हो गई है। इनमें 50 कूनो नेशनल पार्क में और तीन गांधी सागर अभयारण्य में हैं। इनमें 25 नामीबियाई मूल के हैं, जिनमें 22 भारत में जन्मे, जबकि 19 दक्षिण अफ्रीकी मूल के हैं, जिनमें 11 भारत में जन्मे। कुल मिलाकर भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 33 हो गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।