Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
खानपान
09 Mar, 2026

अल्मास कैवियार से केसर तक: दुनिया के 5 सबसे महंगे खाने की चीज़ें

दुनिया के सबसे महंगे खाने की चीज़ें अपने अद्वितीय स्वाद, दुर्लभता और प्रीमियम अनुभव के कारण खास महत्व रखती हैं।

कुछ लोगों के लिए खाना केवल पेट भरने का साधन नहीं बल्कि एक सेंसरी अनुभव है, जिसमें स्वाद, गंध, टेक्सचर और प्रीमियम गॉरमेट का आनंद शामिल होता है, और ऐसे में दुनिया के सबसे महंगे खाने की चीज़ें अपने अद्वितीय स्वाद और दुर्लभता के कारण खास महत्व रखती हैं।

मात्सुताके मशरूम

जापान, चीन और कोरिया में 25 वर्ष से अधिक पुराने पाइन पेड़ों पर उगते हैं। कटाई कठिन होने के कारण सालाना फ़सल बहुत कम होती है। यह मशरूम जापानी संस्कृति का हिस्सा और कॉर्पोरेट दुनिया में कीमती तोहफ़ा माने जाते हैं।

अल्मास कैवियार

मछली के अंडों से तैयार होने वाली एक लग्ज़री डिश है। केवल चार ही स्टर्जन मछलियों की अंडियां खाने योग्य होती हैं। 'अल्मास' का मतलब हीरा है और इसे 24 कैरेट सोने की पैकेजिंग में पेश किया जाता है।

चोकोपोलोजी ट्रफल

चॉकलेट का रोल्स रॉयस कहा जाता है। यह 70% वलरोना डार्क चॉकलेट, क्रीम, ट्रफल ऑयल और वनीला से बनाई जाती है, ऊपर पेरिगॉर्ड ट्रफल और कोको पाउडर डाला जाता है। यह कस्टम-मेड डिश नॉरवॉक, कनेक्टिकट में डेनिश शेफ़ की दुकान पर मिलती है।

केसर

दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ मसाला है, जो भारतीय व्यंजनों और डेज़र्ट में गार्निश और रंग के लिए इस्तेमाल होता है। असली केसर गहरे लाल रंग का होता है, जबकि नारंगी या पीले रंग का केसर अक्सर मिलावट का संकेत देता है।

बर्ड्स नेस्ट सूप

एशियन बर्ड स्विफ्टलेट के घोंसलों से तैयार किया जाता है। इन घोंसलों की लार से बनाये गए सूप को साफ करने और भिगोने में मेहनत लगती है, फिर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे हल्का जिलेटिन जैसा टेक्सचर और उमामी फ्लेवर मिलता है। यह डिश पहले केवल राजघरानों के लिए थी और इसमें न्यूट्रिशनल फायदे भी माने जाते हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़