अपराध
09 Apr, 2026

हरिद्वार में पांच हजार का इनामी फरार गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच हजार रुपये का इनामी फरार आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हरिद्वार, 09 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने गुरूवार को पांच हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ जारी सतत अभियान की सफलता मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर क्षेत्र के एक निवासी ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और लगातार सुरागरसी करते हुए 5 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और स्कूल के दस्तावेजों के आधार पर आरोपी महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ मीर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त महबूब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार रहा। इसके बाद विवेचक ने कुर्की की कार्रवाई पूरी कर आरोपी के खिलाफ फरारी में आरोप पत्र न्यायालय भेजा। गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने मुखबिर तंत्र और मोबाइल सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयास किए। इसी क्रम में 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ मीर को ग्राम बुढ़ाना, मांडवाड़ा (मुजफ्फरनगर) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान कर दिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़