मध्य प्रदेश
05 May, 2026

एक बार में मिलेगा पूरा यूरिया, किसानों को बड़ी राहत

राज्य सरकार ने नई व्यवस्था के तहत किसानों को एक ही बार में पूरा यूरिया देने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हें बार-बार खाद लेने की परेशानी से राहत मिलेगी।

भोपाल, 05 मई।

राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूरिया वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब किसानों को खाद के लिए दो बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक ही बार में पूरा यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नई व्यवस्था को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से लागू किया गया है, जिसके तहत किसानों को उनकी भूमि के आधार पर टोकन जारी किए जाएंगे। इसी टोकन के जरिए उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में लगभग 15 लाख टन खाद उपलब्ध है और खरीफ सीजन के लिए इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। पूरे सीजन के दौरान करीब 18 लाख टन यूरिया की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है।

पहले अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के चलते यूरिया का वितरण दो चरणों में किया जा रहा था, लेकिन अब हालात सामान्य होने पर सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है।

सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि अब उन्हें बार-बार खाद लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़