Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
09 May, 2026

गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा, प्रभारी मंत्री कश्यप ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजगढ़ में गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

राजगढ़, 09 मई।

जिले में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्यों को बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा उपार्जित गेहूं के शीघ्र उठाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मंत्री कश्यप ने स्पष्ट कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी, क्योंकि इसका सीधा असर किसानों की सुविधा और कार्यप्रणाली पर पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम स्तर पर प्रतिदिन पचास स्लॉट परिवर्तन की सुविधा की जानकारी किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने केंद्रों पर छाया, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था को भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिन वेयरहाउसों की क्षमता पूरी हो चुकी है, वहां रखे गेहूं को शीघ्र अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि नए केंद्रों पर खरीदी कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

बैठक में प्रशासन को किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़