ईदगाह के विधायक हाजी मुबारक गुल ने जम्मू स्थित जीएमसी बक्शी नगर अस्पताल का दौरा करते हुए वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और सभी आवश्यक सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य प्रबंधन पहलुओं का भी विस्तृत जायजा लिया।
मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक के इस दौरे की सराहना की और अपनी समस्याओं तथा सुझावों को उनके समक्ष रखा। हाजी मुबारक गुल ने आश्वासन दिया कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।









