Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
16 May, 2026

फरीदाबाद अस्पताल में लापरवाही का कहर, गेट बंद रहने से सड़क पर जन्मा बच्चा

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में गेट बंद होने और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, जिससे अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठे।

फरीदाबाद, 16 मई।

फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा मुख्य द्वार बंद कर सो जाने के कारण प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा, जिससे अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बड़ोली गांव निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी बलेश को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने कई बार अस्पताल का गेट खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस दौरान महिला तेज दर्द से कराहती रही।

स्थिति बिगड़ने पर महिला सड़क पर ही लेट गई और वहीं उसने एक पुत्र को जन्म दे दिया। लगभग बीस मिनट बाद अस्पताल की नर्स मौके पर पहुंची और महिला व नवजात को अंदर वार्ड में ले जाया गया। इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि रात के समय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अक्सर लापरवाही बरतते हुए सो जाते हैं, जिससे मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल महिला और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़