रायपुर, 16 मई।
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर स्थित जिला कांग्रेस भवन गांधी मैदान में दोपहर 1:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को शिव डहरिया संबोधित करेंगे, जहां वे महंगाई के बढ़ते स्तर, आम नागरिकों पर पड़ रहे प्रभाव तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे।
इस दौरान पार्टी नेताओं द्वारा बढ़ती कीमतों और जनता पर उसके असर को लेकर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी जाएगी।












.jpg)
.jpg)