बिहार
15 May, 2026

पेट्रोल-डीजल महंगा कर सरकार ने जनता पर डाला महंगाई का बोझ: अरुण यादव

भागलपुर में राजद प्रवक्ता ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए केंद्र सरकार से राहत देने की मांग की।

भागलपुर, 15 मई।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव समाप्त होते ही पहले एलपीजी और फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया है, जो पूरी तरह निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि जनता को महंगाई से राहत देने के दावे करने वाली सरकार अब वही बोझ बढ़ा रही है, जिससे आम लोगों की कमर टूट रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा से सवाल किया कि क्या यही अच्छे दिनों का वादा था, जो जनता को लगातार बढ़ती महंगाई के रूप में मिल रहा है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे आम जनता की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी तथा महंगाई का दबाव और गहरा होगा।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि यदि वास्तव में जनता की चिंता है तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए या उत्पाद शुल्क में कटौती की जाए, जिससे राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा निर्णय लिया जाता है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 25 से 30 रुपये तक की कमी संभव है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़