बिलासपुर, 15 मई।
जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का संचालन किया जाएगा, जिसके तहत जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसुनवाई, शिकायत निवारण और जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाया जाए।














