भोपाल, 09 मई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य में विकास और जनकल्याण को नई दिशा देगी।
खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में विकास और सुशासन के नए दौर की शुरुआत की है। उन्होंने इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा बताया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नवगठित मंत्रिमंडल जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को गति देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सुशासन को मजबूत करने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल को प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।










