हिमाचल प्रदेश
11 May, 2026

मनाली में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के 6 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार

मनाली के पास खाई में कार गिरने से गुजरात के भावनगर से गए एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भावनगर, 11 मई

गुजरात के भावनगर से हिमाचल प्रदेश घूमने गए एक सिंधी समाज के परिवार के साथ मनाली के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और समाज में गहरा शोक फैल गया।

परिजनों के अनुसार ललितभाई फतनानी अपने परिवार के साथ हिमाचल यात्रा पर गए थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच यह परिवार मनाली से बेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान कांगड़ा जिले के छाबा क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन में ड्राइवर और बच्चों सहित कुल 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दुर्घटना में ललितभाई फतनानी, सोनियाबेन फतनानी, प्रियंकभाई भोपाणी, काजलबेन भोपाणी, दिव्यांशु भोपाणी और चालक यशवंत कुमार की मौत हो गई। वहीं मयंकभाई फतनानी, फोरमबेन फतनानी, जियांश फतनानी और प्रियांशी भोपाणी घायल हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद सिंधु सेना के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंदाणी ने हिमाचल प्रशासन से संपर्क कर राहत और इलाज की व्यवस्था में मदद की। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी तड़के मिली, जिसके बाद तुरंत प्रशासन और आपदा टीम से समन्वय कर राहत कार्य शुरू कराया गया।

बताया गया है कि फतनानी और भोपाणी परिवार के कुल 9 सदस्य इस यात्रा पर गए थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़