नोएडा, 25 जुलाई।
जिले के अलग-अलग थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे हुए, जिनमें दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने एक मृतक की पहचान कर ली है जबकि दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहली दुर्घटना दादरी थाना क्षेत्र की है जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में पेश आई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।















