Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
25 Jul, 2026

लॉरी से बारह सौ प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, चालक गिरफ्तार

झाड़ग्राम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लॉरी से बारह सौ प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़ग्राम, 25 जुलाई।

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने बालिभाषा फ्लाईओवर के पास लोहे के पाइप ले जा रही एक लॉरी को रोककर उसकी तलाशी ली।

वाहन की गहन जांच के दौरान छिपाकर रखी गई प्रतिबंधित कफ सिरप की लगभग बारह सौ बोतलें बरामद की गईं। इस अवैध खेप को कोलकाता से ओडिशा ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मौके से एक चालक को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान झारखंड निवासी राजू मुंडारी के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़