Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
25 Jul, 2026

बहराइच में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नहर के किनारे आम के पेड़ से एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बहराइच, 25 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के अंतर्गत नहर के पास एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की नजर जब इस दृश्य पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस घटना से हैरान नजर आया।

सूचना मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

मृतक की पहचान सुरेश यादव के रूप में हुई है जो स्थानीय निवासी थे। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़