Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
25 Jul, 2026

24 घंटे में तीन कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

जोधपुर में पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान के दौरान तीन कार्रवाई कर भारी मात्रा में डोडा पोस्त, अफीम और एमडीएमए बरामद करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

जोधपुर, 25 जुलाई।

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पूर्व की माता का थान थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व की टीम ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 24 घंटे में तीन अलग-अलग कार्रवाई कर 120 किलो 94 ग्राम डोडा पोस्त, 2 किलो 24 ग्राम अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। तीन मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई 23 जुलाई की रात एएनटीएफ से मिली सूचना पर की गई। माता का थान थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रेम नगर फाटक के निकट एक आल्टो कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में सवार बीरबल और मांगीलाल के पास से 91 ग्राम एमडीएमए और 61 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

दूसरी कार्रवाई 24 जुलाई को बलदेव नगर इलाके में हुई। पुलिस ने श्रवण सिंह विश्नोई के मकान पर दबिश देकर उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद की। मौके से उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई।

तीसरी कार्रवाई में माता का थान थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने सालासर नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर रमेश और प्रकाश के कब्जे से 120 किलो 33 ग्राम डोडा पोस्त, इलेक्ट्रिक कांटा और मिक्सी बरामद की। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच मंडोर थाना पुलिस को सौंपी गई।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए और पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 120 किलो 94 ग्राम डोडा पोस्त, 91 ग्राम एमडीएमए और 2 किलो 24 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस आरोपितों से मादक पदार्थों के खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़