Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
25 Jul, 2026

ओडिशा से नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की सप्लाई करने के आरोप में बस चालक को गिरफ्तार किया।

रायपुर, 25 जुलाई।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के आधार पर ओडिशा के संबलपुर निवासी बस चालक संजय नाग को गिरफ्तार किया है। उस पर ओडिशा से रायपुर तक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की सप्लाई करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर स्थित गदवयाही मंदिर के सामने कार्रवाई करते हुए सुनील बघेल और सचिन महानंद को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 459 नाइट्रोसन-10 टैबलेट और बिक्री के 200 रुपये नकद बरामद हुए थे। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.83 लाख रुपये आंकी गई थी। इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) और 22 में प्रकरण दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली टैबलेट उन्हें संबलपुर निवासी बस चालक संजय नाग कमीशन लेकर उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर संबलपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में संजय नाग ने नशीली टैबलेट की सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक तीन आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और रिसीवर की पहचान कर उनके विरुद्ध एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर पुलिस ने बस संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, पार्सल या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा संबंधी निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़