Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
25 Jul, 2026

राजगढ़ में तालाब में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

राजगढ़, 25 जुलाई।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी जोड़ के पास हुई, जहां कार शुजालपुर की ओर जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए क्रेन की मदद से तालाब में डूबी कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर से पांच शव बरामद किए गए। सभी मृतक शाजापुर जिले के अरनिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान दस्तावेजों के आधार पर गोविंद तिवारी के रूप में हुई है। अन्य मृतकों में रोहित पटेल, अरविंद सिंह और शंकरलाल शामिल हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार के चलते वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़