Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
25 Jul, 2026

अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत किया

अमेरिका ने भारत पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है, जबकि कई प्रमुख भारतीय निर्यात उत्पादों को इस शुल्क से बाहर रखा गया है।

नई दिल्ली, 25 जुलाई।

अमेरिका ने भारत पर लागू किए जाने वाले अतिरिक्त आयात शुल्क को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत पहले प्रस्तावित 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को कम कर 10 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे भारत कम शुल्क श्रेणी में शामिल हो गया है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले कई प्रमुख उत्पाद इस अतिरिक्त शुल्क के दायरे से बाहर रहेंगे। इनमें जेनेरिक दवाएं, स्मार्टफोन और कुछ अन्य निर्दिष्ट उत्पाद शामिल हैं, जिन पर पहले से कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं है।

इसके अलावा, अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 232 के अंतर्गत आने वाले इस्पात, एल्युमीनियम और ऑटो पार्ट्स जैसे उत्पादों को भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क से बाहर रखा गया है। मंत्रालय का कहना है कि इस निर्णय से भारत के लगभग 45 प्रतिशत निर्यात पर नए अतिरिक्त शुल्क का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हालांकि, शेष 55 प्रतिशत निर्यात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। मंत्रालय के अनुसार, पहले की तुलना में भारत पर शुल्क का बोझ अब अपेक्षाकृत कम रहेगा, जिससे निर्यातकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता जारी है। सरकार इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत कर रही है, ताकि दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़