Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
25 Jul, 2026

कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

सीहोर, 25 जुलाई।

मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव और आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों का शनिवार को जिले की प्रभारी मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री कृष्णा गौर ने जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समिति के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आयोजन समिति को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर बालगुरु के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कृष्णा गौर ने निर्देश दिए कि जाम की स्थिति न बनने पाए। उन्होंने पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन, अलग-अलग पार्किंग जोन, प्रभावी डायवर्जन प्लान, पर्याप्त संकेतक और सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अनाउंसमेंट सिस्टम, फायर ब्रिगेड, अग्निशमन उपकरण और अन्य आपातकालीन व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने पर्याप्त पेयजल, स्वच्छता, प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम तथा चिकित्सा सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक प्रस्तावित कांवड़ यात्रा के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

प्रभारी मंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा और आयोजन समिति के साथ अलग से बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आयोजन समिति बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़