Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
25 Jul, 2026

गौ सम्मान अभियान में 27 जुलाई को सौंपा जाएगा ज्ञापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में 27 जुलाई को भोपाल सहित विभिन्न जिलों में गौ-संरक्षण और गौ-हत्या पर रोक की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भोपाल, 25 जुलाई।

देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को भोपाल सहित विभिन्न जिलों में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अभियान के माध्यम से गौ-संरक्षण और देशभर में गौ-हत्या पर रोक लगाने की मांग उठाई जाएगी।

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान के जिला प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि भोपाल जिले से दो लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के साथ एक प्रार्थना-पत्र भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौ-संरक्षण के समर्थन में जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत 27 जुलाई की सुबह गौ भक्त गुफा मंदिर (कालीघाट के पास) से होगी, जहां गौमाता का पूजन, शंखनाद और सुबह 9:15 बजे तक "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र का सामूहिक जप किया जाएगा।

इसके बाद श्रद्धालु झंडे और बैनर के साथ जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रार्थना यात्रा निकालेंगे। यात्रा में गोमाता की झांकी, बुलडोजर पर प्रदर्शित हस्ताक्षर अभियान के साथ संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में गौभक्त शामिल होंगे।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस जनजागरण अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से परिवार सहित पारंपरिक वेशभूषा में निर्धारित समय पर पहुंचकर गौ-संरक्षण, सेवा और सम्मान के इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़