Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
25 Jul, 2026

सागर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर में भीम आर्मी ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और एसआईटी जांच, एनटीए सुधार सहित कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

सागर, 25 जुलाई।

मध्य प्रदेश के सागर में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। चंद्रा पार्क से निकली रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारी विभिन्न मांगों से जुड़े बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे। इस दौरान एक पोस्टर पर लिखा संदेश भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रदर्शन में नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और समय पर परीक्षाएं कराने तथा लंबित छात्रवृत्ति जारी करने की मांग उठाई।

राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भीम आर्मी ने हालिया घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है।

ज्ञापन में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के पारदर्शी पुनर्गठन, 20 जुलाई को छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने, घायल विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पारदर्शी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए 'छात्र लोकपाल' व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़