Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
25 Jul, 2026

बेरहमी से पिटे युवक की इलाज के दौरान मौत

सूरजपुर में अज्ञात लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

सूरजपुर, 25 जुलाई।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान बीती देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतापपुर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोंदा गांव निवासी हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है। शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसे केवरा गांव में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़