बड़वानी, 22 मई ।
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के थाना पाटी क्षेत्र में डायल-112 की टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सकी।
जानकारी के अनुसार 21 मई की रात राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि बोकराटा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थाना पाटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचने पर डायल-112 के जवानों ने पाया कि दुर्घटना में छह व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। बिना किसी देरी के टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, जहां उनका उपचार प्रारंभ किया गया।
डायल-112 टीम की इस तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उनकी स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सका। पुलिस जवानों की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।






.jpg)







