Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
22 May, 2026

देशभर में तेज होगी पार्सल डिलीवरी, डाक विभाग और फ्लिपकार्ट में बड़ा समझौता

देशभर में पार्सल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डाक विभाग और फ्लिपकार्ट के बीच समझौता हुआ है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक डिलीवरी सेवाओं को नई गति मिलेगी।

नई दिल्ली, 22 मई ।

देशभर में पार्सल डिलीवरी सेवाओं को अधिक सशक्त और व्यापक बनाने की दिशा में डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। इस साझेदारी के जरिए अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों तक भी पार्सल पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। संचार मंत्रालय के अनुसार इस सहयोग के तहत डाक विभाग फ्लिपकार्ट के पार्सल की अंतिम चरण की डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराएगा, जिससे ग्राहकों तक समयबद्ध और सुरक्षित वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।

समझौते के बाद फ्लिपकार्ट को डाक विभाग के देशव्यापी नेटवर्क का लाभ मिलेगा। इसके तहत ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में प्रीपेड और कैश ऑन डिलीवरी दोनों प्रकार के पार्सल वितरित किए जाएंगे। सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इस पहल में तेज डिलीवरी, बेहतर परिचालन समन्वय और तकनीकी एकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पार्सल वितरण प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सके। माना जा रहा है कि इससे देश के तेजी से विस्तार कर रहे ई-कॉमर्स क्षेत्र के लॉजिस्टिक्स ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

इस साझेदारी के जरिए फ्लिपकार्ट को डाक विभाग के 1.6 लाख से अधिक डाकघरों के विशाल नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी, जिससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी की पहुंच और सेवा क्षमता बढ़ने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर इस सहयोग से डाक विभाग के पार्सल कारोबार को भी नया बल मिलने की उम्मीद है। इससे उसके वितरण नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स संरचना का बेहतर उपयोग संभव होगा और विभाग को आधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप मजबूत लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़