Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
25 May, 2026

अम्बेनाली घाट में कार 900 फीट खाई में गिरी, आठ युवकों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर कार के 900 फुट गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, राहत और बचाव दल ने पांच शव बरामद कर आगे की तलाश जारी रखी है।

मुंबई, 25 मई।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर अम्बेनाली घाट क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार करीब 900 फुट गहरी खाई में गिर गई और उसमें सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार सुबह से राहत एवं बचाव दल ने अभियान चलाकर अब तक पांच शव खाई से बाहर निकाले हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

हाईवे पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, सातारा जिले के रहने वाले आठ लोग पिकनिक मनाने शनिवार को रत्नागिरी जिले के दापोली गए थे और रविवार देर रात वहां से कार द्वारा सातारा लौट रहे थे। इसी दौरान अम्बेनाली घाट पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।

परिजनों को जब लंबे समय तक युवकों का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने हाईवे पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने पर हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद रविवार सुबह से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया, जिसमें स्थानीय टीमें और रेस्क्यू दल भी शामिल हुए।

मौके पर महाबलेश्वर ट्रेकर्स और प्रतापगढ़ सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। अब तक खाई से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), ऐश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21), अनिल अभिमन्यु शिंगटे (25) और नितिन किसान नाइकोंडे (35) के रूप में हुई है। क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़