अपराध
26 May, 2026

दिल्ली पुलिस के हत्थे 13 साल बाद चढ़ा 50 हजार का इनामी ठग

दिल्ली पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी ठग को सूरत से गिरफ्तार किया, जो फर्जी पहचान और नकली दस्तावेजों के जरिए फार्मा कंपनियों से करोड़ों रुपये का माल लेकर फरार हो जाता था।

नई दिल्ली, 26 मई ।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 13 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।

आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान और अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर फार्मा कंपनियों से कच्चा माल लेकर ठगी करता था और बाद में बिना भुगतान किए फरार हो जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने लगभग 98 लाख रुपये की ठगी की थी और वह पंजाबी बाग तथा रानी बाग थानों में दर्ज मामलों में वांछित था।

वर्ष 2013 में दर्ज एक मामले में आरोपी ने खुद को अलग नाम से पहचानकर एक फार्मा कंपनी से भारी मात्रा में कच्चा माल मंगवाया था और भुगतान के लिए पोस्ट डेटेड चेक दिए थे, जो बैंक में अस्वीकृत हो गए थे। इसके बाद वह दफ्तर और किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

एक अन्य मामले में उसने फिर से फर्जी पहचान बनाकर दूसरी कंपनी से करोड़ों रुपये का माल हासिल किया और बाद में बैंक खाता और दफ्तर बंद कर गायब हो गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले 13 वर्षों से लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर कानून से बचता रहा और अलग-अलग नामों से कारोबार कर ठगी को अंजाम देता रहा।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को सूरत के एक इलाके से दबोचा और पूछताछ में उसने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़