राजनीति
26 May, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, विकास पर हुई चर्चा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास, सुशासन और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें हालिया उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

नई दिल्ली, 26 मई ।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान राज्य के समग्र विकास, सुशासन तथा संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने प्रधानमंत्री से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में देश में हुए आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलों की सराहना की।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर’ और इसके पुनर्विकसित परिसर की तस्वीर भी प्रधानमंत्री को भेंट की, जो प्रसाद योजना के तहत विकसित किया गया है और अब श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

माणिक साहा ने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत के लिए भी प्रधानमंत्री को बधाई दी और इसे जनता के विश्वास तथा जनकेंद्रित राजनीति का परिणाम बताया।

बैठक में त्रिपुरा के आर्थिक विकास, सुशासन को मजबूत करने और संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़