अपराध
27 May, 2026

नवादा में करोड़ों के मकान पर हथियारबंद बदमाशों का कब्जा, हत्या के प्रयास का आरोप

नवादा नगर के स्टेशन रोड क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों द्वारा करोड़ों रुपये के मकान पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर गृहस्वामी के साथ मारपीट एवं हत्या के प्रयास की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

नवादा, 27 मई ।

नवादा नगर के पम्पूकल रोड चौराहा क्षेत्र में दस की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों द्वारा उदय सिंह के करोड़ों रुपये मूल्य के मकान पर ताला तोड़कर कब्जा कर लेने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर मकान मालिक के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पूरी योजना के तहत मकान में प्रवेश किया और जबरन संपत्ति पर कब्जा कर लिया। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित कई घरेलू सामान को भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया गया, ताकि किसी प्रकार का साक्ष्य उपलब्ध न रहे।

गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि इस पूरी वारदात में सफेदपोश लोगों का संरक्षण प्राप्त है और दबाव के कारण प्रारंभ में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में भी आनाकानी की गई। देर रात बाद अंततः मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और लगातार जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि कब्जा करने वाले आरोपी नालंदा जिले के रहने वाले हैं और उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे। गृहस्वामी ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से उनके मकान पर कब्जा कर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया गया।

पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाते हुए गंभीर परिणामों की आशंका भी जताई है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़