अपराध
27 May, 2026

मऊ में पाकिस्तान से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर दो युवक गिरफ्तार /

मऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर माहौल बिगाड़ने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।

मऊ, 27 मई ।

कोपागंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और सामग्री वायरल करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें क्षेत्र में तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए तुरंत कदम उठाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण राय, निवासी सूडसर थाना कोपागंज तथा अभिनय राय, निवासी फैजुल्लापुर थाना कोपागंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों ने पुलिस चौकी कुर्ती जाफरपुर के क्षेत्र में पाकिस्तान से संबंधित आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसका वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों को 26 मई की देर रात फैजुल्लापुर क्षेत्र से हिरासत में लिया। उनके खिलाफ थाना कोपागंज में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया गया और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाकर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़