टॉप न्यूज़
27 May, 2026

पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक ढांचे से जोड़ने की पहल तेज, आयुष मंत्रालय की अहम बैठक संपन्न

आयुष मंत्रालय की दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक में आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा प्रणालियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के आईसीएचआई ढांचे से जोड़ने तथा मानकीकृत कोडिंग प्रणाली विकसित करने पर व्यापक चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 27 मई ।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी (एएसयू) चिकित्सा पद्धतियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य हस्तक्षेप वर्गीकरण (आईसीएचआई) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य हस्तक्षेप कोड (एनएचआईसी) से जोड़ने को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक और परामर्श का आयोजन किया। यह दो दिवसीय बैठक 25 और 26 मई, 2026 को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई।

इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के आईसीएचआई ढांचे के साथ एकीकृत करना है, ताकि एएसयू चिकित्सा हस्तक्षेपों के लिए एक मानकीकृत और वैज्ञानिक रूप से सुदृढ़ कोडिंग प्रणाली विकसित की जा सके। इससे सीमा पार स्वास्थ्य आंकड़ों के आदान-प्रदान, नैदानिक अनुसंधान को मजबूती और बीमा प्रणाली के साथ वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा।

बैठक की अध्यक्षता आयुष मंत्रालय के सचिव ने की, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हस्तक्षेप वर्गीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने, दस्तावेजीकरण को मजबूत करने और डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली में अंतरसंचालनीयता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। संयुक्त सचिव ने मानकीकृत हस्तक्षेप शब्दावली के महत्व को रेखांकित करते हुए साक्ष्य आधारित चिकित्सा प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय तकनीकी अधिकारी तथा अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी प्रणालियों के लिए चार स्तरीय कोडिंग संरचना पर विस्तृत तकनीकी प्रस्तुतियां दी गईं। संबंधित विशेषज्ञों ने इन प्रणालियों को वैश्विक स्वास्थ्य सूचना मानकों के अनुरूप बनाने के लिए भविष्य की रूपरेखा और तकनीकी आवश्यकताओं पर चर्चा की।

तीनों चिकित्सा प्रणालियों पर अलग-अलग सत्रों में मसौदा दस्तावेजों की गहन समीक्षा की गई। इसमें विभिन्न अनुसंधान परिषदों के वैज्ञानिकों और प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। तैयार किया गया अंतिम मसौदा आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के लिए आधार बनेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़