मध्य प्रदेश
27 May, 2026

बुलेट के पटाखे पर पुलिस सख्त, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त

अशोकनगर में तेज आवाज और पटाखे जैसे साइलेंसर लगाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चालकों के अवैध साइलेंसर जब्त किए।

अशोकनगर, 27 मई ।

सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वालों पर अब पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अशोकनगर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।

वाहन जांच के दौरान बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस ने दो बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा, जिनके वाहनों में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए। तेज आवाज निकालने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर जांच की और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने वाहन चालक सुरेंद्र बैरागी और कपिल शर्मा के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए उनके मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर लिए। दोनों वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चालान काटे गए और मौके पर ही अवैध साइलेंसर हटाकर कब्जे में ले लिए गए।

पूछताछ के दौरान वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिलों में यह साइलेंसर मैकेनिक बंटी खान द्वारा लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मैकेनिक को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी और भविष्य में किसी भी वाहन में इस तरह के अवैध मॉडिफिकेशन नहीं करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने वाहन मैकेनिकों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी वाहन में अवैध साइलेंसर या नियमों के विरुद्ध मॉडिफिकेशन न किए जाएं। गैरेज संचालकों से भी कहा गया है कि यदि कोई चालक ऐसे साइलेंसर लगवाने पहुंचे तो उन्हें लगाने से साफ इनकार करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले और अवैध मॉडिफिकेशन के जरिए हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़