क्रिकेट
28 May, 2026

एमपीएल के लिए इंदौर पिंक पैंथर्स तैयार, वेंकटेश अय्यर पर रहेंगी नजरें

इंदौर पिंक पैंथर्स ने एमपीएल टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर समेत अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इंदौर, 28 मई ।

आगामी मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए इंदौर पिंक पैंथर्स ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को शामिल किया गया है, जिससे टीम की मजबूती बढ़ी हुई नजर आ रही है। मौजूदा आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पैंथर्स को इस सीजन का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

मोइरा ग्रुप के स्वामित्व वाली इंदौर पिंक पैंथर्स के डायरेक्टर संदीप जैन ने टीम को लेकर भरोसा जताया है। उनका कहना है कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलन बनाया गया है, जिससे इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने एमपीएल को खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने में अहम भूमिका निभाई है। लीग के जरिए युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।

मध्य प्रदेश लीग टी20 सिंधिया कप का नया सत्र 3 जून से शुरू होगा। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में ग्वालियर चीताज और उज्जैन फाल्कन्स आमने-सामने होंगे। इंदौर पिंक पैंथर्स अपनी शुरुआत 4 जून को भोपाल लेपर्ड्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बार एमपीएल का संस्करण पहले की तुलना में बड़ा होने जा रहा है, जिसमें 10 पुरुष और पांच महिला फ्रेंचाइजियां हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स नई टीमों के रूप में शामिल की गई हैं। वहीं महिला वर्ग में ग्वालियर शेरनिस और रॉयल निमाड़ की नई टीमें भी नजर आएंगी।

इंदौर पिंक पैंथर्स की टीम में वेंकटेश अय्यर, आयाम वर्मा, आकाश राजावत, अन्वेष चावला, अथर्व जोशी, करण तहलियानी, लकी मिश्रा, महफूज पटेल, रोशन केवट, सारांश भार्गव, सारांश सुराना, शिवम शुक्ला, शुभम राठौर, सिद्धार्थ पाटीदार, सिद्धांत अग्रवाल और विष्णु भारद्वाज को शामिल किया गया है। 

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़