Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
29 May, 2026

मध्यप्रदेश बनेगा धार्मिक स्थलों के प्रबंधन में मॉडल राज्य: मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं के विस्तार में मॉडल स्टेट बनेगा तथा वैष्णो देवी जैसी व्यवस्थाओं का अध्ययन कर प्रदेश में लागू किया जाएगा।

भोपाल, 29 मई ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास और नागरिक सेवाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा राज्य को धार्मिक पर्यटन और व्यवस्थाओं के क्षेत्र में मॉडल स्टेट के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात माता वैष्णो देवी धाम के लिए प्रस्थान से पहले जम्मू में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर बेहतर प्रबंधन के लिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर, श्री महाकालेश्वर देवस्थान, श्री ओंकारेश्वर देवस्थान और भोजशाला जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि माता वैष्णो देवी धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के लिए मध्यप्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है, जिससे प्रदेश में भी इसी तरह की बेहतर व्यवस्थाएं लागू की जा सकें।

उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और सेवा संस्थानों जैसी व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं, जो दर्शन व्यवस्था को सुगम और संगठित बनाती हैं। इन अनुभवों के आधार पर मध्यप्रदेश में भी सेवा प्रकल्प तैयार किए जाएंगे।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। इसके तहत ओंकारेश्वर धाम में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से एकात्म धाम का विकास किया जा रहा है, जबकि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए करीब तीस हजार करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही ओरछा में श्री राजाराम लोक का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ शैक्षणिक और सामाजिक कल्याण गतिविधियों का भी विशेष महत्व है तथा सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि माता वैष्णो देवी धाम में दर्शन व्यवस्था 24 घंटे संचालित रहती है और यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का ऑनलाइन रिकॉर्ड श्राइन बोर्ड के पास उपलब्ध रहता है, जो एक सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली का उदाहरण है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़