अपराध
01 Jun, 2026

पैसों के विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, आरोपी फरार

अररिया जिले के महसेली गांव में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर अपने पिता की पत्थर से हमला कर हत्या करने का आरोप है, जबकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।

अररिया, 01 जून ।

अररिया जिले के बौसी थाना क्षेत्र स्थित महसेली गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर अपने ही पिता की पत्थर से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से आरोपित फरार है और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार महसेली गांव के वार्ड क्रमांक-3 निवासी 65 वर्षीय मो. लाईक और उनके 24 वर्षीय पुत्र खालिद के बीच देर रात पैसों को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि पुत्र अपने पिता से रुपये की मांग कर रहा था।

परिजनों के अनुसार जब पिता ने रुपये देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपित ने पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। यह टीम सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में कार्य कर रही है।

पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़