मध्य प्रदेश
12 Jun, 2026

इंदौर में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, युवक पर प्रताड़ना के आरोप के बाद हंगामा

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजनों ने युवक पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस जांच जारी है।

इंदौर, 13 जून।

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने एक युवक पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है, जब छात्रा को उसके परिजनों ने कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला नमन नामक युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां भी देता था। उनका कहना है कि करीब एक माह पहले इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार के अनुसार लगातार मानसिक दबाव और डर के कारण छात्रा तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर चक्काजाम किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। हालांकि अभी घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़