सरकार व नीतियाँ
02 Jun, 2026

सीबीएसई को मिला नया चेयरपर्सन, लोकहंडे प्रशांत सीताराम की नियुक्ति

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए लोकहंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि वरुण भारद्वाज को बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है।

नई दिल्ली, 2 जून ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को नया अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोकहंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।

उनकी नियुक्ति राहुल सिंह की जगह की गई है, जिन्हें अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

सरकार ने सीबीएसई में सचिव पद पर वरुण भारद्वाज की भी नियुक्ति की है। वे इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

वरुण भारद्वाज ने हिमांशु गुप्ता का स्थान लिया है, जो पहले सीबीएसई में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

इन सभी नियुक्तियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़