नई दिल्ली, 04 जून।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की है। राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और अन्य परिसर में जलपात्र रखकर पक्षियों को राहत दी जा रही है। गुरुवार को राष्ट्रपति ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए इस पहल को उजागर किया, जिसमें पक्षियों को पानी पीते हुए देखा जा सकता है।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर आम लोगों से प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमृत उद्यान और अन्य परिसर में रखे जलपात्र पक्षियों के लिए राहत और आराम का माध्यम बन रहे हैं।
राष्ट्रपति ने इसे छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में बताया जो जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और उनके साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सरल कदम पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।











