शेयर बाज़ार
05 Jun, 2026

ऑरिएट ट्रेड के आईपीओ की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, निवेशकों को पहले दिन नुकसान

ऑरिएट ट्रेड की शेयर बाजार में सूचीबद्धता बेहद कमजोर रही। आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही पांच प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी का आईपीओ खराब सब्सक्रिप्शन के कारण पहले से चर्चा में था।

05 जून, नई दिल्ली।

केमिकल ट्रेडिंग कंपनी ऑरिएट ट्रेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में निराशाजनक आगाज किया है। कंपनी के आईपीओ को 70 रुपये के भाव पर जारी किया गया था। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर शेयरों की लिस्टिंग बिना किसी बदलाव के 70 रुपये के स्तर पर ही हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बनने से शेयर गिरकर 66.50 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। पहले दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पांच प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा है।

ऑरिएट ट्रेड का 27.29 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 मई से दो जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध था। इस निर्गम को निवेशकों से बहुत फीका रिस्पॉन्स मिला था। आईपीओ कुल 1.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का पोर्शन सिर्फ 0.45 गुना भरा था। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्शन 2.42 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के माध्यम से जुटाए गए धन का उपयोग कंपनी अपने कर्ज को कम करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो पिछले कुछ वर्षों में इसका शुद्ध लाभ लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.13 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर 1.45 करोड़ रुपये और 2024-25 में 2.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने 4.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। हालांकि, इस दौरान कंपनी के कर्ज का बोझ बढ़कर 38.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी का रिजर्व और सरप्लस भी 2025-26 के अंत तक 83.16 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़