शेयर बाज़ार
04 Jun, 2026

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

गुरुवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बाद खरीदारों की सक्रियता से रिकवरी हुई और दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुँचे।

नई दिल्ली, 04 जून।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी का रुख देखा गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुँच गए। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव से दोनों सूचकांक कमजोर होकर नीचे गए, लेकिन थोड़ी देर बाद खरीदारों की सक्रियता से बाजार में सुधार शुरू हो गया।

सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 0.01 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। स्टॉक मार्केट के प्रमुख शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज, एटरनल, टाइटन, टेक महिंद्रा और अदानी पोर्ट्स के शेयर 0.84 प्रतिशत से 1.53 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ हरे निशान में थे। वहीं, ट्रेंट लिमिटेड, टीएमपीवी, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयर 1.12 प्रतिशत से 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे।

कुल 2,688 शेयरों में से 1,696 शेयर हरे निशान में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 992 शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर लिवाली से हरे निशान में बने थे और 14 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 हरे और 27 लाल निशान में थे।

बीएसई सेंसेक्स 410.34 अंक की गिरावट के साथ 73,935.83 पर खुला और शुरुआती बिकवाली के कारण 73,807.30 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने सक्रियता दिखाई, जिससे सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 8.17 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,354.34 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई निफ्टी ने 123.15 अंक गिरकर 23,282.45 पर कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती बिकवाली से 23,247.30 अंक तक गिर गया। खरीदारों की सक्रियता से निफ्टी सुबह 10 बजे तक 2.75 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 23,408.35 अंक पर पहुँच गया। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 303.67 अंक और निफ्टी 77.95 अंक गिरावट के साथ बंद हुए थे।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़