शेयर बाज़ार
01 Jun, 2026

अमेरिकी बाजारों की चमक बरकरार एशियाई सूचकांकों में आज मिश्रित कारोबार

वैश्विक वित्तीय परिदृश्य में आज अनिश्चितता का माहौल है, जहाँ अमेरिकी बाजारों की ऐतिहासिक तेजी के विपरीत एशियाई सूचकांकों में उतार-चढ़ाव और मिश्रित रुझान निवेशकों के लिए सतर्कता का संकेत दे रहे हैं।

01 जून, नई दिल्ली।

वैश्विक बाजारों से सोमवार को निवेशकों के लिए मिश्रित संकेत मिले। अमेरिकी शेयर बाजार पिछले कारोबारी सत्र में नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में सफल रहे। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों का रुख मिला-जुला रहा, जबकि एशियाई बाजारों में भी अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं।

तकनीकी क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 363.37 अंक यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 51,032.34 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक भी 0.22 प्रतिशत मजबूत होकर 7,580.06 अंक के स्तर तक पहुंच गया। नैस्डेक में भी 0.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 26,972.62 अंक पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,074.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला, जिसके बाद बंद होने पर परिणाम मिश्रित रहे। एफटीएसई सूचकांक 0.16 प्रतिशत फिसलकर 10,409.28 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स में भी 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 8,183.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,104.70 अंक पर बंद होने में सफल रहा।

एशियाई बाजारों में भी सोमवार को मिला-जुला कारोबार हो रहा है। क्षेत्र के नौ प्रमुख बाजारों में से पांच के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन बाजारों में कमजोरी बनी हुई है। थाईलैंड के शेयर बाजार में अवकाश रहने के कारण सेट कंपोजिट इंडेक्स में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

कमजोरी वाले बाजारों में गिफ्ट निफ्टी 76 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 23,614 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत टूटकर 4,063.72 अंक पर पहुंच गया है। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,127.38 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

दूसरी ओर जापान का निक्केई इंडेक्स 483.50 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,813 अंक पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 215.61 अंक यानी 0.85 प्रतिशत मजबूत होकर 25,398 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। यह सूचकांक 371.99 अंक यानी 4.39 प्रतिशत उछलकर 8,848.14 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 682.13 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,415.07 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.97 प्रतिशत मजबूत होकर 5,037.86 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़