शेयर बाज़ार
29 May, 2026

घरेलू बाजारों में रिकवरी: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती

घरेलू शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन निवेशकों की ओर से निचले स्तरों पर की गई लिवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी दर्ज की गई है और ये प्रमुख सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 29 मई।

आज के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। बाजार खुलते ही मामूली बढ़त देखने को मिली, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का दबाव महसूस हुआ, जिससे सूचकांक लाल निशान की ओर फिसले। हालांकि, शुरुआती आधे घंटे की हलचल के बाद लिवाली का दौर फिर से लौटा और बाजार में संभलने के संकेत मिले। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में स्थिर होते हुए दिखाई दिए।

बाजार में हो रही उठापटक के बीच दिग्गज कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टीसीएस और ट्रेंट लिमिटेड के निवेशकों के चेहरे पर आज मुस्कान है, क्योंकि ये शेयर 3.97 प्रतिशत से लेकर 1.77 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ दौड़ रहे हैं। इसके उलट ओएनजीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, मैक्स हेल्थकेयर और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसे शेयरों में 1.51 प्रतिशत से 1.07 प्रतिशत तक की कमजोरी बनी हुई है।

कुल बाजार की स्थिति देखें तो 2,817 शेयरों में कामकाज होता दिख रहा है, जिनमें से 1,478 शेयर तेजी की राह पर हैं और 1,339 शेयर बिकवाली की मार झेल रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में खरीदारी है तो 13 में दबाव देखा जा रहा है। वहीं निफ्टी के 50 में से 24 शेयर लाभ में और 26 नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 214.96 अंक चढ़कर 76,082.76 के स्तर पर और निफ्टी 36.75 अंक की उछाल के साथ 23,943.90 पर पहुंच गया था।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को बाजार में सुस्ती थी, जहां सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत गिरकर 75,867.80 पर और निफ्टी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 23,907.15 के स्तर पर बंद हुआ था। आज की चाल दर्शाती है कि निवेशक बाजार के निचले स्तरों पर सक्रिय हो रहे हैं, जिससे दिन चढ़ने के साथ बाजार की दिशा में सुधार होने की उम्मीद बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़