राजस्थान
05 Jun, 2026

चित्तौड़गढ़ में सिंधु दर्शन यात्रा पर जा रहे बांसवाड़ा के युवाओं का भव्य स्वागत

बांसवाड़ा से लेह-लद्दाख सिंधु दर्शन यात्रा के लिए निकले 10 युवाओं के दल का चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर झूलेलाल युवा सेवा समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

चित्तौड़गढ़, 05 जून।

सिंधु दर्शन यात्रा के लिए लेह-लद्दाख जा रहे बांसवाड़ा के सिंधी युवाओं के दल का चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। झूलेलाल युवा सेवा समिति, चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारियों ने यात्रियों का फूल मालाओं से अभिनंदन किया और उनकी यात्रा के मंगलमय होने की कामना की।

झूलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष जैकी आहूजा ने बताया कि बांसवाड़ा सिंधी समाज के 10 युवाओं का प्रतिनिधिमंडल 5 से 8 जून तक आयोजित होने वाली इस पवित्र यात्रा में हिस्सा ले रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिंधु नदी के तट पर भगवान झूलेलाल का बहराणा साहिब सजाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना व जल पूजन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बांसवाड़ा से पहली बार युवाओं का इतना बड़ा दल इस यात्रा में भाग ले रहा है, जिससे उनमें विशेष उत्साह है।

इस आयोजन में यात्रा प्रभारी घनश्याम प्रियानी और संयोजक हरेश लखानी सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल हैं। समिति के संरक्षक ललित वांगानी, महासचिव ललित तहलियानी और अन्य पदाधिकारियों ने युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। ज्ञात हो कि वर्ष 1998 से निरंतर आयोजित हो रही यह यात्रा सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने का एक प्रमुख माध्यम है। यात्रा के दौरान युवा प्रतिनिधिमंडल लेह-लद्दाख के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करेगा।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़