भोपाल, 24 अप्रैल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2025 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भी भेंट किए और उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के संचालक मुजीबुर्रहमान खान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।








